)
इंडियन एयरफोर्स के तेजस में जल्द धड़केगा 'देसी दिल', कावेरी इंजन के लिए मिली 'ताबड़तोड़' फंडिंग; इस साल भरेगा उड़ान
Zee News
Indian fighter jet kaveri engine: भारतीय वायुसेना के तेजस और AMCA फाइटर जेट के लिए देसी इंजन बनाने की तैयारी जोरों पर है. ऐसे में डिफेंस मिनिस्ट्री ने कावेरी इंजन के लिए अतिरिक्त फंड मुहैया कराया है. जिससे प्रोजेक्ट में तेजी आने की संभावना और बढ़ गई है. हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने UAV प्रोजेक्ट के लिए भी फंड जारी किया था.
Indian fighter jet kaveri engine: भारत के महत्वाकांक्षी कावेरी एयरो-इंजन प्रोग्राम को रक्षा मंत्रालय से एक बड़ी बूस्ट मिली है. मंत्रालय ने इस प्रोजेक्ट के लिए अतिरिक्त फंडिंग जारी की है, जिससे देश के अपने फाइटर जेट इंजन को बनाने की कोशिशों को नई रफ्तार मिलेगी. दरअसल, DRDO के तहत आने वाली गैस टर्बाइन रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट यानी GTRE का लक्ष्य है कि 2028 तक कावेरी इंजन को तेजस के टेस्टबेड में इंटीग्रेट कर दिया जाए. जिससे तेजस फाइटर जेट पूरी तरीके से देसी इंजन से घातक वार करने में सक्षम होगा.
