)
इंडियन एयरफोर्स के 'तेजस' की दहाड़ होगी और मजबूत, अमेरिकी F404 इंजन से रफ्तार होगी दोगुनी; जानें पूरी प्लानिंग
Zee News
Tejas fighter jet engine: अब इंडियन एयरफोर्स के तेजस फाइटर जेट्स की दहाड़ और भी दमदार होगी, क्योंकि अमेरिका ने F404 इंजन की सप्लाई मार्च 2026 तक जारी रखने का ऐलान किया है. जिससे HAL हर महीने 2 लड़ाकू विमान तैयार करने में सक्षम होगा.
Tejas F404 engine delivery schedule: दुनिया में किसी देश की ताकत उसके फाइटर जेट के बेड़े पर निर्भर करती है. ऐसे में हवाई ताकत बढ़ाने के लिए भारत जोरों शोरों से कई प्रोग्राम पर काम कर रहा है. ऐसे में, तेजस Mark 1 और Mark 1A वेरिएंट को ताकत देने के लिए अमेरिका ने बड़ा फैसला लिया है. दरअसल, अमेरिका लगातार F404 इंजन सप्लाई करने की बात कही है. लगातार इंजन की सप्लाई ऐसे समय में हो रही है जब भारत की वायुसेना अपने पुराने मिग-21 बेड़े को आधुनिक 4.5-जनरेशन के फाइटर जेट्स से बदलना चाहती है. तो चलिए, जानते हैं इस फैसले के क्या मायने हैं और ये तेजस प्रोग्राम के लिए कितना अहम है.
