)
इंडियन एयरफोर्स की बढ़ती ताकत, 5वीं पीढ़ी के AMCA के उड़ान की तैयारी; भारत बना रहा हल्के मटेरियल से लड़ाकू विमान
Zee News
AMCA fighter jet: भारतीय वैमानिकी विकास एजेंसी (ADA) ने देश के पांचवी पीढ़ी के लड़ाकू विमान (Advanced Medium Combat Aircraft - AMCA) कार्यक्रम के लिए तैयार किए गए काम्पोजिट पैनल के शुरुआती सैंपल को दिखाया है.
AMCA fighter jet: भारत की स्वदेशी सैन्य ताकत को एक नई ऊंचाई पर ले जाने वाले AMCA कार्यक्रम में एक बड़ी प्रगति हासिल की है. हाल ही में वैमानिकी विकास एजेंसी (ADA) ने स्टील्थ फाइटर जेट के लिए विकसित कम्पोजिट मैटेरियल के शुरुआती सैंपल को दिखाया है. कैबिनेट कमेटी ऑन सेक्योरिटी से मंजूरी मिलने के बाद, AMCA का पहला प्रोटोटाइप 2029 तक उड़ान भरने का लख्य रखा है.
More Related News
