)
इंडियन एयरफोर्स की पहली महिला फाइटर जेट पायलट, जानें स्क्वाड्रन लीडर अवनी चतुर्वेदी की बहादुरी का किस्सा
Zee News
Indian Air Force Day 2025: एक महिला पायलट, जो आसमान में तेज हवा के बीच मिग-21 जैसे खतरनाक लड़ाकू विमान में उड़ान भरती है. आज हम आपको भारतीय वायुसेना की पहली महिला फाइटर पायलट की कहानी के बारे में बताएंगे. कैसे उनकी हिम्मत और मेहनत हर किसी को हैरान कर देती है.
Indian women in Indian Air Force: भारतीय सेना के इतिहास में कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो अपने काम से ही नहीं बल्कि दूसरों के लिए रास्ता बनाने के लिए भी याद रहते हैं. ऐसी ही एक कहानी भारतीय वायुसेना की पहली महिला फाइटर पायलटों में से एक की है. मध्य प्रदेश के एक छोटे शहर से निकली अवनी चतुर्वेदी ने भारतीय वायुसेना में कदम रखा और 2016 में पहली महिला फाइटर पायलट बनीं. 2018 में उन्होंने मिग-21 जेट में अकेले उड़ान भरी और इतिहास बना दिया. फिर 2023 में वे जापान में उन्होंने ट्रेनिंग में हिस्सा लेने वाली पहली भारतीय महिला पायलट बनीं. उनकी यह कहानी हमे बताती है कि अगर आप मेहनत से काम करो तो कोई भी मुश्किल बड़ी नहीं लगती.
