)
इंडियन एयरफोर्स की दो टूक, 6वीं पीढ़ी के फाइटर जेट का नहीं करेंगे ज्यादा इंतजार! AMCA वाली गलती दोबारा ...
Zee News
6th Gen Fighter jet IAF Plan: इंडियन एयरफोर्स अब अपनी स्ट्रैटजी में 6वीं पीढ़ी का फाइटर जेट शामिल करना चाहती है. इसका कारण चीन जैसा दुश्मन देश है. 6वीं पीढ़ी के फाइटर जेट पर मौजूदा समय में कई देश काम शुरू कर चुके हैं. वहीं भारत का इस मामले में करीब एक दशक पीछे हैं. अब एयरफोर्स को कहना है कि हम 5वीं पीढ़ी के प्रोजेक्ट वाली गलती दोबारा नहीं करना चाहते हैं. इसलिए हमें नया प्रोजेक्ट शुरू कर देना चाहिए.
6th Gen Fighter jet IAF Plan: भारत फाइटर जेट की जेनरेशनल रेस में करीब एक दशक पिछड़ चुका है. दुनिया के कई देशों के 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट जब आसमान में दहाड़ रहे हैं, तब भारत ने 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट AMCA का प्रोग्राम शुरू किया है. इसके अलावा चौथी पीढ़ी के फाइटर जेट की कमी से एयरफोर्स जूझ रही है. वहीं दूसरी तरफ अमेरिका, रूस, चीन और यूरोपीय देश 6वीं पीढ़ी के फाइटर जेट की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. अन्य देशों को देखते हुए इंडियन एयरफोर्स ने भी 6वीं पीढ़ी के फाइटर जेट के प्लान पर काम शुरू कर दिया है. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ऐप
