)
इंडियन एयरफोर्स का ये लड़ाकू विमान बनेगा पूरा 'अदृश्य', दुश्मन को मूर्ख बनाने वाली टेक्निक पर बड़ा दांव
Zee News
Tejas fighter jet siloxane coating: भारत अपने स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस की ताकत को और बढ़ाने जा रहा है. इसके लिए ADE ने तेजस के लिए एक खास तरह की कोटिंग बनाने के लिए बोली मांगी है. यह कोटिंग विमान को दुश्मन के रडार से बचाने में मदद करेगी.
Tejas fighter jet siloxane coating: किसी भी लड़ाकू विमान की सबसे बड़ी ताकत उसकी रडार से छिपने की क्षमता होती है. विमान जितना कम रडार पर दिखाई देगा, दुश्मन को उसे ढूंढना उतना ही मुश्किल होगा. भारत भी अपने लड़ाकू विमानों को और ज्यादा खतरनाक बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है. जहां विमान की बनावट उसे रडार से बचाती है, वहीं उसकी खिड़कियों और शीशों से भी रडार की किरणें टकराकर वापस लौट सकती हैं. इस समस्या को दूर करने के लिए, भारत एक ऐसी खास कोटिंग पर काम कर रहा है जो इन सतहों को भी रडार से बचाएगी.
More Related News
