)
इंडियन एयरफोर्स का बना रहेगा 'दबदबा', DRDO बना रहा दुनिया का सबसे तेज हथियार; नाम सुनते ही दुश्मनों में हाहाकार
Zee News
DRDO hypersonic weapon: भारत अब एक ऐसे हथियार पर काम कर रहा है, जो दुश्मन के लिए पूरी तरह से अभेद्य होगा. DRDO के प्रमुख के मुताबिक, भारत द्वारा विकसित किए जा रहे हाइपरसोनिक हथियार देश को अचूक जवाबी कार्रवाई की क्षमता देंगे.
DRDO hypersonic weapon: जब भी युद्ध की बात आती है, तो सबसे बड़ी चुनौती होती है दुश्मन के हमले को रोकना. लेकिन अगर आपके पास एक ऐसा हथियार हो, जिसे रोका ही न जा सके, तो आपकी ताकत कई गुना बढ़ जाती है. दुनिया के कई शक्तिशाली देश इस तकनीक को हासिल करने की दौड़ में हैं, और भारत भी अब इसमें मजबूती से शामिल हो गया है. DRDO हाइपरसोनिक हथियारों पर काम कर रहा है, जो न सिर्फ ध्वनि की गति से कई गुना तेज हैं, बल्कि वे इतने फुर्तीले हैं कि दुनिया का कोई भी मिसाइल डिफेंस सिस्टम उन्हें रोक नहीं सकता. यह तकनीक भविष्य में युद्ध की परिभाषा को ही बदल देगी.
