)
इंडियन एयरफोर्स का पहला फाइटर जेट मिशन, जब 1965 में 'ग्नैट' ने दुश्मन को चटाई धूल; कहलाया पाक लड़ाकू विमान का 'हत्यारा'
Zee News
Indian Air Force Day 2025: साल 1965 का भारत-पाकिस्तान युद्ध सिर्फ जमीन पर नहीं, बल्कि हवा में भी लड़ा जा रहा था. पाकिस्तान को अपने अमेरिकी निर्मित एफ-86 साब्रे जेटों पर बहुत भरोसा था, जो तकनीक और मारक क्षमता में भारत के कई विमानों से बेहतर माने जाते थे. लेकिन एक ऐसी घटना घटी, जिसने इतिहास बदल दिया.
Indian Air Force Day 2025: 3 सितंबर 1965. यह वह तारीख है जब भारतीय वायु सेना (IAF) ने पहली बार जेट फाइटर कॉम्बैट में अपनी जीत दर्ज की. इस जीत का हीरो था 'ग्नैट' नामक छोटा लेकिन बेहद फुर्तीला फाइटर जेट. दरअसल, पाकिस्तान अमेरिकी एफ-86 साब्रे जेट को अपनी हवाई ताकत का प्रतीक मानता था, लेकिन स्क्वाड्रन लीडर ट्रेवर कीलर के नेतृत्व में ग्नैट ने इस भ्रम को तोड़ दिया. अपने छोटे आकार और जबरदस्त स्पीड का फायदा उठाते हुए, 'ग्नैट' ने पाकिस्तानी साब्रे जेट को आसमान से गिरा दिया. यह घटना ‘साब्रे किलर’ ऑपरेशन की शुरुआत थी, जिसने 1965 के युद्ध में IAF के मनोबल को एक नई ऊंचाई दी.
