)
इंडियन एयरफोर्स का तगड़ा मास्टरस्ट्रोक, दो धांसू जेट्स में लग सकता है ये रूसी बाहुबली!
Zee News
IAF may get R-37M Missile: भारतीय वायुसेना अपने सुखोई Su-30MKI और मिग-29 विमानों को रूस की R-37M मिसाइल से लैस करने की योजना बना रही है, जिसकी रेंज 300 किलोमीटर और गति मैक 6 से अधिक है. इसमें सक्रिय रडार होमिंग और मिड-कोर्स अपडेट जैसी उन्नत तकनीक है. यह डील होती है तो भारत-रूस रक्षा संबंधों को और मजबूत करेगी.
IAF may get R-37M Missile: भारतीय वायुसेना अपने लड़ाकू विमानों को ताकतवर बनाने के लिए मजबूत कदम उठा रही है. भारत की वायुसेना की रीढ़ कहलाने वाले सुखोई Su-30MKI और मिग-29 लड़ाकू विमानों में नई मिसाइल इंटीग्रेट करने की योजना बन रही है. रूस ने भारत को एक ख़ास मिसाइल को स्थानीय स्तर पर उत्पादन करने का आकर्षक ऑफर दिया है. ये भारत की 'मेक इन इंडिया' पहल को बढ़ावा देगी.
More Related News
