)
इंडियन आर्मी बना रही AI खोपड़ी वाले 1800 जंगी 'दानव'! ₹60,000 करोड़ की लेगा खुराक; दुश्मन के लिए यूं बनेंगे यमराज
Zee News
Indian Army new 1800 MBTs Tanks plan: इंडियन आर्मी हजारों की संख्या में नए जंगी टैंक खरीदने की प्लानिंग बना रही है. इन टैंकों की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि ये ड्रोन और सैटेलाइट नेटवर्क के साथ पूरी तरह लैस होंगे.
Indian Army new 1800 MBTs Tanks plan: इंडियन आर्मी अपनी मारक क्षमता को नए मुकाम पर ले जाने की तैयारी में हैं. इसके लिए सेना ने अपने बख्तरबंद बेड़े को पूरी तरह से आधुनिक बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठा रही है. सेना ने 1800 अगली पीढ़ी के मुख्य युद्धक टैंक यानी मेन बैटल टैंक्स को खरीदने की योजना बनाई है. यह खरीद फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल प्रोजेक्ट के तहत की जाएगी, जिसे प्रोजेक्ट रंजीत के नाम से भी जाना जाता है. आइए पूरी प्लानिंग को आसान भाषा में समझते हैं.
More Related News
