)
इंडियन आर्मी खरीदेगी 30 LLLR-I सुपर रडार! 725 करोड़ की डील, रेगिस्तान हो या पहाड़ घुसपैठ ना के बराबर होगी
Zee News
LLLR-I Radar Procurement: ये नए रडार पहाड़ों, ऊंचाई वाले इलाकों, मैदानी क्षेत्रों, रेगिस्तान और तटीय इलाकों में काम करने में सक्षम होंगे. इससे सेना को अलग-अलग मोर्चों पर हवाई खतरों पर नजर रखने मदद मिलेगी. सेना तेजी से इनका जवाब दे सकेगी. इन रडारों को सेना के मौजूदा आकाशतीर कमांड एंड रिपोर्टिंग सिस्टम से जोड़ा जाएगा.
LLLR-I Radar Procurement: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना ने अपनी हवाई निगरानी क्षमता बेहतर और हथियारों की खरीद तेज कर दिया है. इसी दिशा में रक्षा मंत्रालय ने 30 लो-लेवल लाइटवेट रडार (LLLR-I) की खरीद के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (RFP) जारी की है. इसकी अनुमानित कीमत करीब 725 करोड़ रुपये बताई जा रही है. : देश-दुनिया, जियो-पॉलिटिक्स, इंडियन आर्मी, इंडियन एयरफोर्स, इंडियन नेवी, हथियारों और डिफेंस की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ऐप
