)
इंडियन आर्मी के बैटल टैंक बनेंगे 'खामोश कातिल', DRDO ने बनाया हाइब्रिड DATRAN इंजन; 1500 HP के साथ मचाएंगे तबाही
Zee News
Hybrid battle tank India: भारतीय सेना के टैंक अब न केवल रफ्तार पकड़ेंगे, बल्कि अब वे खामोश कातिल की तरह दुश्मन को भनक लगे बिना ही उसे तबाह कर देंगे. भारत अपने भविष्य के टैंकों के लिए एक ऐसी हाइब्रिड तकनीक विकसित कर रहा है, जो अभी दुनिया के बहुत कम देशों के पास है. स्वदेशी 1500 हॉर्सपावर के DATRAN इंजन की सफलता के बाद, अब वैज्ञानिकों की नजर हाइब्रिड इलेक्ट्रिक ताकत पर है.
Hybrid battle tank India: DRDO की प्रयोगशाला CVRDE यानी कॉम्बैट व्हीकल्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट ने भविष्य के मुख्य युद्धक टैंकों के लिए हाइब्रिड पावरप्लांट विकसित करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है. स्वदेशी DATRAN-1500 इंजन के सफल परीक्षण के बाद, वैज्ञानिक अब टैंकों को अधिक किफायती, तेज और खामोश बनाने के लिए हाइब्रिड इलेक्ट्रिक तकनीक का इस्तेमाल करेंगे.
More Related News
