)
इंडियन आर्मी के पास होगी 'फोर्स' से भरपूर गोरखा, जिम्नी और थार की बजाय क्यों चुनी गई ये गाड़ी?
Zee News
Indian army vehicle: भारतीय सेना ने Force Gurkha की 2,978 यूनिट्स का ऑर्डर दिया है. इस होड़ में Thar और Jimny भी थे लेकिन भारतीय सेना ने गुरखा को चुना. गुरखा का लो-एंड टॉर्क, हाई एल्टीट्यूड पर बेहतर डीज़ल परफॉर्मेंस और मॉड्यूलर बॉडी डिज़ाइन ने इसे सेना की पहली पसंद बनाया है. यह पूरी तरह भारत में बनी गाड़ी है. इसकी तुलना में Thar और Jimny या तो बहुत पावरफुल हैं या बहुत हल्के, लेकिन Gurkha बैटलफील्ड के लिए बेस्ट मानी जाती है.
Indian army vehicle gurkha: कभी पहाड़ों तो कभी नदियों में Thar और Jimny की कलाबाजी जरूर देखी होगी. सड़कों पर तो Thar को स्टंट व्हीकल नाम दे दिया गया है. पावरफुल दिखने वाली Thar सड़कों पर जरूर दमदार दिखाई देती होगी, लेकिन यह सेना की पहली पसंद नहीं बन पाई. बता दें, भारतीय सेना ने हाल ही में 2,978 Force Gurkha गाड़ियों का ऑर्डर देकर साफ कर दिया है कि अब सेना को 'टैंक जैसी ताकत' चाहिए, और यह असली ताकत गुरखा ही दे सकती है. इसके लिए Mahindra Thar और Maruti Jimny जैसी पॉपुलर SUV को पीछे छोड़ते हुए Gurkha को चुना गया है.
