)
इंडियन आर्मी के टैंकों को मिलेगी 'सुपरपावर'! DRDO जल्द लाएगा 1500 HP इंजन का दूसरा बैच प्रोटोटाइप
Zee News
Arjun MBT 1500 HP engine: इंडियन आर्मी के मेन बैटल टैंक के पहले बैच के प्रोटोटाइप की शुरुआती टेस्टिंग पूरी होने के बाद अब दूसरा और अंतिम प्रोटोटाइप बैच तैयार किया जा रहा है.
DRDO Arjun MBT 1500 HP engine: भारतीय सेना की ताकत में जल्द बड़ा इजाफा होने वाला है. दरअसल, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने भारत के स्वदेशी अर्जुन मेन बैटल टैंक (MBT) की ताकत बढ़ाने की दिशा में एक बड़ी सफलता हासिल की है. DRDO अब 1500 हॉर्सपावर वाले इंजन प्रोटोटाइप का दूसरा बैच रोलआउट करने की तैयारी में है. यह इंजन, खास तौर पर भारी और एडवांस टैंकों के लिए डिजाइन किया गया है. इस इंजन के आने से अर्जुन टैंक की स्पीड, मोबिलिटी और लड़ने की क्षमता में जबरदस्त सुधार होगा, जो इसे विश्वस्तरीय टैंकों की श्रेणी में ला खड़ा करेगा.
More Related News
