)
इंडियन आर्मी की ATAGS तोप बनेगी 'सुपर-लाइट', 95% देसी पुर्जों के साथ बनेगी दुश्मनों का 'काल'; जानें खासियत
Zee News
Indian Army MSG gun: भारतीय सेना की घातक MSG तोप, अगले प्रोटोटाइप में इसमें मौजूद स्वदेशी मैटेरियल मौजूदा 85% से बढ़कर 95% हो जाएगा. जिसकी मदद से MSG का वजन 1.5 टन कम होकर, 31.5 टन से 30 टन हो जाएगा. जिससे इसकी तैनाती और भी आसान हो जाएगी.
Indian Army ATAGS MSG gun: भारत अपनी रक्षा क्षमता बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ने वाला है, इतना ही नहीं, भारतीय डिफेंस कंपनियां लगातार स्वदेशी पुर्जों व हथियारों को महत्व दे रही हैं. ऐसे में, DRDO के तहत आने वाली व्हीकल्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट, ATAGS पर आधारित 155mm/52-कैलिबर माउंटेड गन सिस्टम (MSG) के स्वदेशीकरण की तैयारी में जुट गई है. जिससे तोप का वजह बेहद कम हो जाएगा. तो ऐसे में आइए जानते हैं, क्या है ये 'सुपर-लाइट' तोप और कैसे ये इंडियन आर्मी की ताकत को और बढ़ाएगी.
More Related News
