)
इंडियन आर्मी की हर बटालियन अपग्रेड, 10000 ड्रोन से लैस होन पर लगी मुहर? भारत फोर्ज L-1 बिडर बनकर मारी बाजी
Zee News
Bharat Forge drone deal: भारत फोर्ज ने इस बोली प्रक्रिया में टाटा और महिंद्रा जैसी देश की अन्य बड़ी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है. यह कॉन्ट्रैक्ट भारतीय सेना की निगरानी और टोही क्षमताओं को बढ़ाने के लिए जरूरी है. इस डील के तहत, भारत फोर्ज सेना को सैकड़ों की संख्या में मॉडर्न और एडवांस्ड ड्रोन सप्लाई करेगी.
Bharat Forge drone deal: इंडियन आर्मी दुनिया की सबसे मॉडर्न आर्मी बनने जा रही है. इसमें कोई शक नहीं है. ये बातें हम हवा-हवाई नहीं कर रहे हैं. बल्कि, इंडियन आर्मी की तैयारियों के हवाले से कर रहे हैं. दरअसल हालिया रिपोर्ट बताती है कि सेना अपने हर कोर के लिए करीब 10000 ड्रोन से लैस करने वाली है. ऐसे में इस सपने को साकार करने के लिए देसी कंपनियों पर भरोसा जताया जा रहा है. इसी बीच खबर है कि भारतीय सेना के ड्रोन शस्त्रागार को मजबूती देने के लिए देश की प्रमुख निजी रक्षा और इंजीनियरिंग कंपनी भारत फोर्ज (Bharat Forge), इंडियन आर्मी के एक महत्वपूर्ण ड्रोन सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट के लिए L-1 बिडर के रूप में उभरी है. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें .
