)
इंडियन आर्मी की बड़ी तैयारी! 1,000 सर्विलांस + 1,000 कामिकेज ड्रोन, ₹15000 करोड़ का खर्चा; असली प्लान शुरू?
Zee News
Indian Army 2000 drone purchase: भारतीय सेना ने आधुनिक युद्ध की जरूरतों को समझते हुए एक बड़ा और निर्णायक कदम उठाया है. सेना 2,000 से ज़्यादा उन्नत ड्रोन खरीदने की प्रक्रिया में तेज़ी ला रही है, जिनमें सर्विलांस और कामिकेज (लोइटरिंग म्यूनिशन) ड्रोन शामिल हैं.
Indian Army 2000 drone purchase: हाल ही में हुए भारत-पाकिस्तान संघर्ष में कई हथियारों का इस्तेमाल किया गया था. जिनमें सबसे अधिक चर्चा सर्विलांस और कामिकेज यानी सुसाइड ड्रोन की हुई थी. यह सस्ते लेकिन बेहद घातक साबित हो रहे थे. ऐसे में, भविष्य की तैयारियों को देखते हुए. इंडियन आर्मी बड़ी संख्या में ऐसे ही ड्रोन खरीदने जा रही है. वहीं, भारत-पाकिस्तान तनाव को 'फर्स्ट ड्रोन वॉर' का नाम दिया गया है. इस चार-दिन के तनाव में, भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' और पाकिस्तान के 'ऑपरेशन बुनियान-उम-मरसूद' के दौरान ड्रोन का भारी संख्या में इस्तेमाल हुआ था.
