)
इंडियन आर्मी की नई वॉर मशीन CQB कार्बाइन कितनी खतरनाक, सेना क्यों बदल रही पुरानी गन?
Zee News
CQB Carbines: भारतीय सेना जवानों के लिए 4.22 लाख CQB कार्बाइन्स खरीद रही है. इसके लिए 2770 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इस गन को India Forge और PLR मिलकर बनाएंगे. इसमें 60% भागीदारी India Forge करेगी. बाकी का काम PLR Systems (Adani Defence Israel Weapon Industries) करेगा.
भारत खुद के बनाए हथियारों के उपयोग के विजन पर जुट गया है. भारतीय सेना ने 4.25 लाख देशी CQB कार्बाइन की खरीद की मंजूरी दी है. CQB यानी Close Quarter Battle Carbines. यह छोटा, हल्का और कॉम्पैक्ट राइफल का वर्जन है. इसका उपयोग विशेषकर निकट दूरी (कमरे, गलियां, शहरी ऑपरेशन) में ऑपरेशन के लिए डिजाइन किया गया है. यह असॉल्ट राइफल के शॉर्ट‑बैरल, मोबाइल वर्जन जैसा होता है. इन हथियारों की खरीद का मकसद सेना को आधुनिक बनाना है. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें .
