)
इंडियन आर्मी का LCH बनेगा सुपर किलर! 'माटलेट' मिसाइल से हो रहा लैस, दुश्मन के जंगी ड्रोन-हेलिकॉप्टर होंगे चकनाचूर
Zee News
Indian Army LCH Martlet missile: इंडियन आर्मी का LCH हेलीकॉप्टर दुनिया के सबसे हल्के जंगी हेलीकॉप्टरों में से एक है. जिसे दुर्गम पहाड़ी इलाकों में जमीनी खतरों से निपटने के लिए बनाया गया है. हालांकि, अब सेना इसे एक नए घातक मिसाइल से लैस करने की तैयारी में है.
Indian Army LCH Martlet missile: भारतीय सेना अपने स्वदेशी LCH यानी लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर को और भी ज्यादा खतरनाक बनाने की तैयारी में है. आईडीआरडब्ल्यू की रिपोर्ट के मुताबिक, सेना इस हेलीकॉप्टर के लिए एयर-लॉन्च्ड यानी हवा से दागे जाने वाले 'माटलेट' (Martlet) मिसाइल वर्जन को खरीदने की प्लानिंग कर रही है. आपको बता दें, यह मिसाइल खास तौर पर तेजी से आने वाले ड्रोन, हल्के हेलीकॉप्टर और अन्य कम ऊंचाई वाले हवाई खतरों को मार गिराने में बहुत असरदार है. ऐसे में LCH युद्ध के मैदान में एक घातक एयर-टू-एयर फाइटर बन जाएगा.
