)
इंडियन आर्मी का 'ब्रह्मास्त्र' अपग्रेड! 1000 गाइडेड पिनाका से लैस होगी आर्टिलरी, सटीक निशाने से दुश्मन की हर तैयारी नाकाम
Zee News
Guided Pinaka 1000 rockets: MoD द्वारा मंजूर किया जाने वाला यह 1000 गाइडेड पिनाका रॉकेट्स की डील, सेना को भविष्य के किसी भी संघर्ष के लिए पूरी तरह से तैयार करेगा. इस सौदे का मूल्य ₹5000 करोड़ से अधिक होने का अनुमान है. जिससे दुश्मनों के बंकर, कमांड पोस्ट और रसद डिपो को लंबी दूरी से ही ध्वस्त करने की क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी.
Guided Pinaka 1000 rockets: भारत के रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना की आर्टिलरी ताकत को बढ़ाने के लिए एक बड़ा निर्णय लेने की तैयारी कर ली है. जल्द ही 1000 गाइडेड पिनाका रॉकेट्स की खरीद को मंजूरी मिलने वाली है. यह रॉकेट न केवल अपनी मारक क्षमता को 90 किलोमीटर तक ले जाएगा, बल्कि यह सुनिश्चित करेगा कि हर रॉकेट सटीक निशाने पर लगे. पिनाका मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम (Pinaka Multi-Barrel Rocket Launcher - MBRL) पहले से ही भारतीय सेना का एक भरोसेमंद हथियार है. लेकिन, पारंपरिक रॉकेट्स की एक सीमा होती है कि वे ज्यादा सटीक नहीं होते हैं. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें .
