)
इंडियन आर्मी का प्रचंड हेलीकॉप्टर बनेगा घातक 'हंटर', दुश्मन के इन हथियारों को हवा में करेगा चकनाचूर; अपग्रेड देखा क्या?
Zee News
Indian Army Prachand helicopter upgraded: आधुनिक युद्ध में ड्रोन एक बड़ा खतरा बन गए हैं. इस खतरे का मुकाबला करने के लिए भारत ने एक अनूठा और घातक समाधान खोज लिया है. अब भारत का स्वदेशी हल्का लड़ाकू हेलीकॉप्टर LCH प्रचंड अपग्रेड होने के साथ और घातक बन चुका है.
Indian Army Prachand helicopter upgrade: पिछले कुछ सालों में, दुनिया भर के युद्धों में देखा है कि मानव रहित हवाई वाहनों यानी ड्रोन ने पारंपरिक युद्ध की परिभाषा को बदल दिया है. ये सस्ते और प्रभावी हथियार किसी भी देश की सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा बन सकते हैं. भारत भी इस खतरे से अच्छी तरह वाकिफ है. इसी चुनौती से निपटने के लिए, भारतीय सेना और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड एक नई रणनीति पर काम कर रहे हैं. इस रणनीति के तहत एक ऐसा हेलीकॉप्टर तैयार किया जा रहा है, जो न सिर्फ हवा से जमीन पर हमला करने में सक्षम होगा, बल्कि हवा में ही अपने से बड़े ड्रोन को भी मार गिरा सकेगा.
