)
इंडियन आर्मी का खतरनाक जुगाड़! ट्रेनिंग वाले Banshee ड्रोन को बना दिया घातक बमबाज, दुश्मन के बंकरों में मचाएगा तांडव
Zee News
Banshee Target Drone: इस मॉडिफिकेशन प्रोग्राम के तहत ड्रोन में बेली-माउंटेड बम पॉड, विंगटिप पर छोटे बम और कैमरा लगाया गया है. इससे बंशी एक ही मिशन में निगरानी और सीमित हमला करने में सक्षम हो गया है. सेना इसे कम लागत वाले टैक्टिकल स्ट्राइक ड्रोन के तौर पर देख रही है.
Banshee Target Drone: भारतीय सेना ने Banshee रिमोटली पायलटेड टारगेट एयरक्राफ्ट को हथियारबंद ड्रोन में बदल दिया है. जेट इंजन से चलने वाले इस ड्रोन को अब ऑफेंसिव पेलोड ले जाने लायक बना दिया गया है. बंशी को पहले एयर डिफेंस ट्रेनिंग और टारगेट प्रैक्टिस के लिए इस्तेमाल किया जाता था. इस मॉडिफिकेशन प्रोग्राम के तहत ड्रोन में बेली-माउंटेड बम पॉड, विंगटिप पर छोटे बम और कैमरा लगाया गया है. इससे बंशी एक ही मिशन में निगरानी और सीमित हमला करने में सक्षम हो गया है. सेना इसे कम लागत वाले टैक्टिकल स्ट्राइक ड्रोन के तौर पर देख रही है.
