)
इंडियन आर्मी, एयरफोर्स और नेवी का अब दुनिया देखेगी जलवा; खरीदे जाएंगे 79000 करोड़ के हथियार
Zee News
भारत की तीनों सेनाओं के लिए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद ने बड़ा ऐलान किया है. देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित एक बैठक के दौरान लगभग 79,000 करोड़ रुपये की कुल राशि के विभिन्न सैन्य प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई. आपको इस रिपोर्ट में इससे जुड़ी हर अहम जानकारी दे देते हैं.
Defence Council meeting: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को रक्षा मंत्रालय में डिफेंस काउंसिल की बैठक हुई. साउथ ब्लॉक में हुई बैठक में लगभग 79000 करोड़ रुपये की रक्षा खरीद को मंजूरी दी गई है. इससे भारतीय सेना के लिए नए नाग मिसाइल सिस्टम ट्रैक्ड Mk=2 ग्राउंड बेस्ट मोबाइल ELINT सिस्टम और मैटेरियल हैंडलिंग क्रेन के साथ हाई मोबिलिटी व्हीकल्स की खरीदे जाएंगे.
More Related News
