)
इंडियना आर्मी T-90 भीष्म को देगी नया अवतार, रक्षा मंत्रालय की टेबल पर 1,000 टैंकों के अपग्रेड का मेगा प्लान
Zee News
T-90 Tank Upgrade: भारतीय रक्षा मंत्रालय की 'डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल' (DAC) की अगली बैठक में कई महत्वपूर्ण सैन्य प्रोजेक्ट्स पर फैसला होने वाला है. जानकारी के मुताबिक, सरकार भारतीय सेना के T-90 'भीष्म' टैंकों के बड़े पैमाने पर ओवरहाल यानी मरम्मत और आधुनिकीकरण को मंजूरी देने की तैयारी में है.
T-90 Tank Upgrade: भारतीय सेना के सबसे भरोसेमंद योद्धा यानी T-90 'भीष्म' टैंकों को अब एक नई जिंदगी मिलने वाली है. सरकार एक ऐसा मास्टर प्लान तैयार कर चुकी है जिससे ये टैंक अब और भी ज्यादा घातक, आधुनिक और 'स्मार्ट' हो जाएंगे. सरहद पर चीन और पाकिस्तान की चुनौतियों को देखते हुए यह अपग्रेड भारत की सैन्य ताकत को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा. इस मेगा प्रोजेक्ट के तहत टैंकों के इंजन, सेंसर, रडार और उनके कवच को पूरी तरह से बदला या आधुनिक बनाया जाएगा. इसमें सबसे बड़ा जोर आत्मनिर्भर भारत पर है, यानी टैंकों के ज्यादातर नए कलपुर्जे अब स्वदेशी होंगे. इस अपग्रेड के बाद हमारे T-90 टैंक न केवल रात के अंधेरे में साफ देख पाएंगे, बल्कि दुश्मन की मिसाइलों को हवा में ही नष्ट करने की ताकत भी रखेंगे. यह अपग्रेड अगले कई दशकों तक भारतीय सेना की बख्तरबंद ताकत को बनाए रखेगा.
