)
आ रहा देसी 'बाहुबली'! इंडियन आर्मी को मिलेगा LoC स्पेशल हथियार, दुश्मन की गोलियां-बम सब होंगे बेकार
Zee News
Indian Army BEML LAMV armored vehicle: भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड ने एक नया और आधुनिक बौखतरबंद वाहन, लाइट आर्मर्ड मल्टीपर्पज व्हीकल (LAMV) बनाना शुरू कर दिया है. यह वाहन सेना के लिए खास तौर पर बनाया जा रहा है.
Indian Army BEML LAMV armored vehicle: आधुनिक युद्ध में सैनिकों की सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी होती है. उन्हें एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए ऐसे वाहनों की जरूरत होती है, जो न केवल तेजी से चल सकें, बल्कि गोलियों और बमों के हमलों से भी उन्हें बचा सकें. इसी जरूरत को पूरा करने के लिए, भारत की सरकारी कंपनी BEML ने एक पूरी तरह से स्वदेशी बख्तरबंद वाहन बनाने का काम शुरू कर दिया है. यह वाहन सिर्फ सैनिकों को ले जाने के लिए ही नहीं, बल्कि कई तरह के मिशनों के लिए भी इस्तेमाल होगा.
More Related News
