)
आसमान में होगा तांडव! इंडियन एयरफोर्स खरीद रही इजरायल की सबसे घातक मिसाइल; इस लड़ाकू विमान में होगी तैनाती
Zee News
Indian Airforce Rampage missile: भारतीय वायुसेना अपनी लंबी दूरी से हमला करने की ताकत को और मजबूत कर रही है. वायुसेना ने इजरायल से बनी रैम्पेज (Rampage) हवा से जमीन पर मार करने वाली मिसाइल की और अधिक खरीद करने का फैसला किया है.
Indian Airforce Rampage missile: भारत-इजरायल की तूती दुनिया में बोलती है. इसकी सबसे बड़ी वजह डिफेंस डील है. जहां भारत कई मिसाइलों और हथियारों को इजरायल से खरीदता है. इसी कड़ी में भारतीय वायुसेना ने इजरायल से बनी रैम्पेज मिसाइलों की खरीद की संख्या को बढ़ाया है. यह मिसाइल एक 'स्टैंड-ऑफ' हथियार है, जिसका मतलब है कि इसे दुश्मन की हवाई सुरक्षा के दायरे में आए बिना ही दूर से दागा जा सकता है. यह मिसाइल 250 किलोमीटर तक की दूरी पर स्थित दुश्मन के महत्वपूर्ण ठिकानों, जैसे कि रडार सिस्टम, एयरबेस और कमांड सेंटर को निशाना बनाने में सक्षम है.
