)
आसमान में भिड़ेंगे Su-30 और ग्रिपेन! मलक्का स्ट्रेट के पास भारत-थाईलैंड का युद्धाभ्यास, लड़ाकू विमानों से चीन की बढ़ी बेचैनी
Zee News
India Thailand air exercise: भारतीय वायुसेना के घातक Su-30 MKI लड़ाकू विमान और रॉयल थाई एयरफोर्स के स्वीडिश निर्मित JAS-39 Gripen विमानों के बीच मलक्का जलडमरूमध्य के पास एक बड़ा युद्धाभ्यास शुरू हो गया है.
India Thailand air exercise: इंडियन एयरफोर्स की ताकत का लोहा अब दुनिया मान रही है. यही वजह है कि कई देश वायुसेना के अनुभवों को करीब से देखना और सीखना चाहते हैं. इसी कड़ी में रणनीतिक रूप से दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण रास्तों में से एक, मलक्का जलडमरूमध्य (Malacca Strait) के पास जल्द ही IAF का घातक लड़ाकू विमान सुखोई-30MKI की गरजना सुनाई दे रही है. वहीं इसके साथ थाईलैंड का 'ग्रिपेन' लड़ाकू विमान भी उड़ान भरेगा. दरअसल, दोनों देशों की वायुसेना के बीच युद्धाभ्यास होने वाला है. जहां अभ्यास के दौरान रियल वॉर सिचुएशन के करतब सीखे जाएंगे.
More Related News
