)
आसमान में भारत की नई 'जासूसी आंख'! DRDO ने फिर शुरू किया सोलर-पॉवर्ड Airship प्रोजेक्ट, अंतरिक्ष में होगी तैनाती
Zee News
DRDO stratospheric airship project: DRDO के आगरा स्थित एरियल डिलीवरी रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (ADRDE) ने कुछ समय पहले इस एयरशिप का सफल परीक्षण किया था. अब इस प्रोजेक्ट को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है.
DRDO stratospheric airship project: भारत की हवाई ताकत को बरकरार रखने के लिए DRDO ने एक बड़ा और बेहद अहम फैसला लिया है. जिसके तहत, एक बड़े और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को फिर से शुरू कर रहा है. यह प्रोजेक्ट है 'स्ट्रैटोस्फेयर एयरशिप प्लेटफॉर्म (Stratospheric Airship Platform) जो सौर ऊर्जा से चलेगा. यह विशाल एयरशिप जोकि गुब्बारे जैसा विमान है. जो करीब 17 से 22 किलोमीटर की ऊंचाई पर उड़ान भरेगा. वहीं, इसका मुख्य मकसद इंडियन एयर फ़ोर्स (IAF) की खुफिया जानकारी, निगरानी और टोही क्षमताओं में मौजूद कमियों को दूर करना है. यह टेक्नोलॉजी भारत को सैटेलाइट जैसी लगातार निगरानी करने की ताकत देगी, लेकिन यह सैटेलाइट से कहीं ज्यादा सस्ता और आसान होगा.
