)
आसमान में दुश्मन बोलेगा- माफ करो मालिक! इंडियन एयरफोर्स के 200 Su-30MKI बनेंगे 'सुपर सुखोई', F-15EX-J16 की छुट्टी तय
Zee News
Su-30MKI upgrade: भारतीय वायुसेना अपने करीब 200 Su-30MKI फाइटर जेट्स का कायापलट करने जा रही है. जिसकी मदद से इन्हें 'सुपर सुखोई' में तब्दील किया जाएगा. जो 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों को टक्कर देने की काबिलियत रखेंगे.
Su-30MKI upgrade: इंडियन एयरफोर्स अपने सबसे भरोसेमंद लड़ाकू विमान को नया अवतार देने जा रहा है. ऐसे में यह विमान एडवांस फाइटर जेट की श्रेणी में शुमार हो जाएगा. रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय वायुसेना Su-30MKI के बेड़े को आधुनिक बनाने का एक बड़ा प्रोजेक्ट शुरू कर दिया है. इस प्रोजेक्ट के तहत, करीब 200 Su-30MKI जेट्स को 4.5 से 4.7 जनरेशन के लेवल पर अपग्रेड किया जाएगा. इस अपग्रेड में विमान को AI से लैस कॉकपिट और स्वदेशी रूप से विकसित 'विरुपाक्ष' AESA रडार से लैस किया जाएगा. जो भारतीय सेना को एक एडवांस और करीब-करीब 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान की श्रेणी में लाकर खड़ा कर देगा. बशर्ते स्टील्थ टेक्नोलॉजी नहीं होगी, जिसकी भरपाई लंबी रेंज की मिसाइलों और घातक स्पीड से होगी.
