)
आसमान में गरजा भारत का अपग्रेडेड 'तेजस Mk1A' फाइटर जेट, 'फायर एंड फॉरगेट' मोड वाली इन 2 घातक मिसाइलों से दिखा लैस
Zee News
Indian Fighter Jet: भारतीय वायुसेना के तेजस Mk1A फाइटर जेट को हाल ही अपग्रेडेड वर्जन में देखा गया है. जिसमें दुनिया के 2 सबसे घातक मिसाइलों से लैस है. इससे भारत को एरियल वॉरफेयर की ताकत में इजाफा होगा.
Tejas Mk1A upgraded version: ऑपरेशन सिंदूर के बाद दुनिया की नजर भारत की हवाई ताकत पर है. जिस तरह से भारतीय वायुसेना ने आतंकी ठिकानों को तबाह किया, दुश्मन को हवा तक नहीं लगी. इसमें सबसे अहम भूमिका ब्रह्मोस जैसी मिसाइलों ने निभाई. ऐसे में भारत का स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस Mk1A को हवा से हवा में मार करने वाले विनाशकारी मिसाइलों के साथ देखा गया. इस विमान में दो ‘अस्त्र Mk-1’ और दो ब्रिटिश ‘ASRAAM’ मिसाइलें लगी थीं, जो इसे दुश्मन के किसी भी लड़ाकू विमान को तबाह करने के लिए बेहद खतरनाक बनाती हैं. ऐसे में आइए आसान शब्दों में समझते हैं इसके मायने क्या हैं.
