)
आसमान छोड़िए… समंदर में भी तबाही मचाएंगे ड्रोन, Indian Army ला रही समंदर का नया शिकारी; देसी कंपनियां तैयार
Zee News
Indian Army Water Drone: भारतीय सेना की स्पेशल फोर्सेज को और भी घातक बनाने के लिए रक्षा मंत्रालय ने खास वाटर ड्रोन खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह फैसला यूक्रेन द्वारा ब्लैक सी में रूस के बड़े युद्धपोतों को छोटे-छोटे ड्रोन जहाजों से डुबोने की सफलता को देखते हुए लिया गया है. ये ड्रोन पानी की सतह और नीचे, दोनों जगह काम कर सकेंगे.
Indian Army Water Drone: आधुनिक युद्ध का तरीका अब पूरी तरह बदल गया है. रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष ने दुनिया को दिखा दिया कि कैसे करोड़ों डॉलर के विशालकाय युद्धपोतों को कुछ लाख रुपये के छोटे से रिमोट कंट्रोल 'वाटर ड्रोन' से तबाह किया जा सकता है. भारतीय सेना अब इसी तकनीक को अपनी 'स्पेशल फोर्सेज' का हिस्सा बनाने जा रही है. ये ड्रोन मुख्य रूप से USV (Unmanned Surface Vessels) होंगे, जिन्हें किनारे पर बैठकर रिमोट के जरिए चलाया जा सकेगा.
