
आलाकमान से बिना मिले पंजाब लौट गए Captain Amarinder Singh, कयासों का दौर जारी
Zee News
Tiebreaker in Punjab: पंजाब कांग्रेस का विवाद सुलझाने के लिए बनी कमेटी के आगे मंगलवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह दोबारा पेश हुए थे. सूत्रों के मुताबिक कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू के बयानों से काफी नाराज बताए जा रहे हैं.
नई दिल्ली: पंजाब (Punjab) में कांग्रेस के अंदरखाने मचा घमासान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPC) में कैप्टन विरोधी खेमा हो या खुद कैप्टन अमरिंदर सिंह हर खिलाड़ी पूरे दमखम के साथ मैदान में डटा है. इस मामले से जुड़े लेकर लेटेस्ट अपडेट की बात करें तो मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) पार्टी आलाकमान सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से बिना मिले ही वापस पंजाब वापस लौट गए.More Related News
