
आर्यन खान ने 4 दिन से नहीं खाया खाना, सिर्फ बिस्किट पर हैं जिंदा; पीने का पानी भी हो रहा खत्म
Zee News
आर्यन खान जेल में परेशान हो गए हैं. बीते 4 दिनों से आर्यन ने खाना नहीं खाया है और सिर्फ कैंटीन से बिस्किट मंगाकर खा रहे हैं. बताया जा रहा है कि आर्यन के पास पीने के पानी की बोतलें भी खत्म होने वाली हैं.
मुंबई: ड्रग्स केस में गिरफ्तार बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) पिछले 5 दिनों से मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं. 8 अक्टूबर की दोपहर कोर्ट से जमानत याचिका रद्द होने के बाद आर्यन को यहां लाया गया था. लेकिन आज उनकी सेहत से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली जानकारी सामने आई है. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 4 दिनों से आर्यन ने ठीक से खाना नहीं खाया है, और वो सिर्फ कैंटीन से खरीदे बिस्किट (पारले जी) पर जिंदा हैं.
इतना ही नहीं, जानकारी ये भी है कि आर्यन ने पिछले 4 दिन से ठीक से टॉयलेट भी नहीं किया है. उनके टॉयलेट नहीं जाने से जेल के अधिकारी चिंतित हैं कि कहीं उनकी तबीयत न बिगड़ जाए. इसलिए जेल के अधिकारी और कर्मचारी उन्हें लगातार खाना खाने के लिए समझा रहे हैं, लेकिन आर्यन भूख न लगने की बात कहते हुए कुछ भी खा नहीं रहे हैं.
