
आर्यन केस: मुंबई रेव पार्टी मामले में पहली राहत, इन दो आरोपियों को मिली जमानत
Zee News
मुंबई रेव पार्टी मामले में दो आरोपियों को सेशन कोर्ट से जमानत मिल गई है. मनीष राजगरिया और अविन साहू को कोर्ट ने राहत दी है. बता दें, इस मामले में 11 नंबर के आरोपी मनीष राजगरिया नाम के आरोपी को 2.4 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था.
मुंबई: मुंबई रेव पार्टी मामले (Mumbai Rave Party Case) में दो आरोपियों को सेशन कोर्ट से जमानत मिल गई है. मनीष राजगरिया और अविन साहू को कोर्ट ने राहत दी है. इस मामले में 11 नंबर के आरोपी मनीष राजगरिया को 2.4 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था. मनीष के वकील अजय दुबे ने बताया कि उन्हें 50 हजार के बॉन्ड पर जमानत दी गई है. मनीष राजगरिया के साथ ही अविन साहू को भी स्पेशल NDPS कोर्ट से जमानत मिली है.
More Related News
