
आयुष्मान कार्ड बनाने में पूरे देश में अव्वल है यूपी, जानें अब तक बनाए कितने कार्ड
Zee News
उत्तर प्रदेश में अब तक एक करोड़ 80 लाख परिवार के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं. इसमें से 1 करोड़ 31 लाख परिवार के आयुष्मान कार्ड प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत बनाए गए हैं.
लखनऊ. पूरे देश में आयुष्मान कार्ड बनाने के मामले में उत्तर प्रदेश नंबर वन आया है.यूपी के बाद बाद क्रमश: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश का नंबर आता है. स्टेट एजेंसी फॉर कम्प्रिहेंसिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज़ (सांची) की सीईओ संगीता सिंह ने बताया कि गरीब लोगों को निशुल्क और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश के पात्र लाभार्थियों के शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है. यह भी पढ़िएः
देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें
