आयुर्वेद: सुबह इस समय जागने से मिलते हैं चमत्कारिक फायदे, हर किसी के लिए है अलग टाइम
Zee News
Right Time to Wake up: आयुर्वेद के मुताबिक, ब्रह्म मुहूर्त में जागने से चौंकाने वाले फायदे मिलते हैं. जानें ब्रह्म मुहूर्त का सही समय (Brahma Muhurta time) क्या है.
Subah Uthne ka time: शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य को मजबूत बनाने में मदद करने वाला आयुर्वेद एक प्राचीन चिकित्सा पद्धति है. इससे स्वस्थ जीवनशैली के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी भी मिलती है. आयुर्वेद के मुताबिक, सुबह जागने का एक निश्चित समय होता है और इस समय जागने वाले व्यक्ति का दिमाग व शरीर बिल्कुल स्वस्थ (Benefits of waking up early) रहता है. आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बारे में जानकारी दी. सुबह किस समय उठने से मिलते हैं चमत्कारिक फायदे (Best time to wake up in morning) डॉ. दीक्षा भावसार के इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी हुई जानकारी के मुताबिक, सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठना सबसे ज्यादा फायदेमंद (Brahma Muhurat me uthne ke fayde) होता है. क्योंकि, इस दौरान वातावरण में सात्विक गुण मौजूद होते हैं, जो आपके दिमाग व शरीर को ताजगी व शांति प्रदान करते हैं. ब्रह्म मुहूर्त में जागने से निम्नलिखित फायदे प्राप्त होते हैं.More Related News