
आयकर विभाग की छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्रवाई, एक साथ 30 जगहों पर छापेमारी
Zee News
बीती 30 जून से ही आयकर विभाग ने छापेमार कार्रवाई शुरू की गई थी. इस दौरान रायपुर के साथ-साथ भिलाई, कोरबा बिलासपुर, रायगढ़ और सूरजपुर के करीब 30 से ज्यादा ठिकानों पर यह कार्रवाई शुरू हुई थी.
नई दिल्ली. आयकर विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में एक साथ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि आयकर विभाग ने कोयला परिवहन और अन्य संबद्ध गतिविधियों के व्यवसाय में लगे एक समूह पर रेड मारी है. रेड में कई अहम दस्तावेज मिलने की बात सामने है.
जहां-जहां यह कार्रवाई हुई है, वहां घरों के बाहर सशस्त्र बल की तैनाती की गई है और किसी को भी अंदर जाने की मनाही है. आयकर विभाग के अधिकारी पिछले कई घंटे से घर के भीतर दस्तावेज खंगाल रहे हैं.
More Related News
