
'आप से न हो पाएगा', पप्पू यादव ने लखीमपुर खीरी कांड में अखिलेश यादव पर मारा ताना
NDTV India
लखीमपुर जिले के पसगवां प्रखंड प्रमुख के चुनाव में नामांकन के वक्त सपा प्रत्याशी रितु सिंह की महिला प्रस्तावक के कपड़े फाड़ दिए गए. रितु सिंह का आरोप है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ऐसा किया है. बावजूद इन घटनाओं के अखिलेश यादव चुप बैठे हैं. इन्हीं वजह से पप्पू यादव ने उन पर निशाना साधा है. पप्पू यादव पहले बिहार सपा के अध्यक्ष रह चुके हैं.
जन अधिकार पार्टी (Jan Adhikar Party) के मुखिया पप्पू यादव (Pappu Yadav)उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के पसगांवा में प्रखंड प्रमुख के चुनाव में एक महिला प्रस्तावक के कपड़े फाड़ने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर भड़क गए हैं. उन्होंने सपा अध्यक्ष पर ताना मारा है और कहा है कि आपसे नहीं हो पाएगा.More Related News

ईरान vs इजरायल-अमेरिका युद्ध संकट पर मोदी सरकार का मास्टरप्लान, तय हुआ भारत कैसे बचाएगा अपनी इकोनॉमी
सरकार का 3-लेयर एक्शन प्लान- अभी राहत, आगे सुरक्षा और भविष्य की तैयारी












