
आप विधायक आतिशी को इनकम टैक्स विभाग का नोटिस, बोलीं- मेरे पास छिपाने को कुछ भी नहीं
NDTV India
आतिशी ने कहा कि ऐसी कोई एजेंसी नहीं है, जिसके जरिए केंद्र ने आम आदमी पार्टी के नेताओं को परेशान नहीं किया हो, लेकिन एक भी गलती नहीं ढूंढ पाए हैं. यह इनकम टैक्स नोटिस भी उसी की एक कड़ी है.
आम आदमी पार्टी की कालकाजी विधायक आतिशी को इनकम टैक्स का नोटिस मिलने पर पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज और खुद आतिशी ने की प्रेस कांफ्रेंस की . आप के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि केंद्र सरकार का बड़ा चहेता विभाग है आयकर विभाग. आतिशी को आयकर विभाग ने नोटिस दिया है, नोटिस दिया गया है 59 लाख 79 हजार की चल सम्पत्ति पर जो एफडी और म्यूचुअल फंड के रूप में है और जिसका जिक्र 2020 के चुनाव इलेक्शन के एफिडेविट में किया गया है. साधारण से साधारण बुद्धि रखने वाला आदमी भी अगर उसी एफिडेविट में और जानकारी पढ़ लेता तो समझ जाता











