
आपके CCTV की फुटेज किसी वेबसाइट पर तो नहीं हो रही लाइव स्ट्रीम? जानें बचने का तरीका
Zee News
अपराधों को रोकने के लिए देश के कई बड़े शहरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए और लोगों ने व्यक्तिगत सीसीटीवी कैमरे ना सिर्फ घर के बाहर बल्कि अंदर भी लगवा लिए, लेकिन अब इस सीसीटीवी की फुटेज (CCTV Footage) भी अपराधियों तक पहुंच रही है.
नई दिल्ली: आप अपनी सुरक्षा के लिए अक्सर अपने घर और अपने ऑफिस की सीसीटीवी के जरिए निगरानी करते हैं, लेकिन अब इस सीसीटीवी की फुटेज (CCTV Footage) भी अपराधियों तक पहुंच रही है. अब ये अपराधी आपकी ही फुटेज के जरिए आपकी निगरानी कर रहे हैं और इंटरनेट के जरिए आपके निजी जीवन की लाइव स्ट्रीमिंग कर रहे हैं. तो चलिए हम आपको पूरी कहानी बताते हैं और इससे बचने के उपाय भी बताते हैं. अपराधों को रोकने के लिए देश के कई बड़े शहरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए. लोगों ने अपने घरों की निगरानी के लिए भी सीसीटीवी कैमरे लगवा लिए. लोगों ने व्यक्तिगत सीसीटीवी कैमरे ना सिर्फ घर के बाहर, बल्कि अंदर भी लगवा लिए. इनमें से ज्यादातर कैमरे आईपी कैमरा हैं. मतलब ये कि आप चाहे कहीं भी हो. उस सीसीटीवी कैमरे का एक्सेस आपके पास होगा और आप कहीं से भी इंटरनेट की मदद से उस सीसीटीवी की तस्वीरें अपने मोबाइल फोन या लैपटॉप से देख सकते हैं, लेकिन क्या आपको सच में लगता है कि केवल आपके पास ही आपके घर या दुकान में लगे सीसीटीवी का एक्सेस हैं. अगर ऐसा लगता है तो आप गलत हैं.More Related News
