)
आतिशी बनेंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, अरविंद केजरीवाल ने रखा नाम का प्रस्ताव
Zee News
Delhi Chief Minister: सोमवार 16 सितंबर 2024 को आम आदमी पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में नेताओं ने आतिशी का नाम दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री के तौर पर सुझाया गया था.
नई दिल्ली: Delhi Chief Minister: आतिशी मार्लेना दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री होंगी. विधायक दल की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसपर सभी विधायकों ने सहमति जताई. इससे पहले सोमवार 16 सितंबर 2024 को आम आदमी पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में नेताओं ने आतिशी का नाम दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री के तौर पर सुझाया था. आतिशी को पहले से ही इस पद की सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा था.
More Related News
