
आतंक के दम पर तोड़ने वाली ताकतों का वजूद स्थायी नहीं होता, सोमनाथ में बोले PM मोदी
Zee News
पीएम नरेंद्र मोदी ने तारीखी सोमनाथ मंदिर से जुड़ी कई परियोजनाओं का शुक्रवार को उद्घाटन किया. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें मुल्क में मज़हबी टूरिज्म को मजबूत करने की जरूरत है.
सोमनाथ: वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि आतंक के दम पर तोड़ने वाली ताकतें भले ही कुछ वक्त के लिए हावी हो जाएं लेकिन उनका वजूद कभी आरज़ी होता है और वह इंसानियत को दबाकर नहीं रख सकतीं. गुजरात में सोमनाथ मंदिर से जुड़ी कई परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद अपने खिताब में मोदी ने यह बात कही. वज़ीरे आज़म मोदी के इस बयान को निहायत अहम माना जा रहा है क्योंकि ये बयान ऐसे समय में आया है जब पड़ोसी मुल्क अफगानिस्तान पर तालिबान ने कब्जा कर लिया है और वज़ीरे आज़म के इस बयान को अफगानिस्तान के मौजूदा हालात से जोड़कर देखा जा रहा है.More Related News
