)
आतंकी हमले से एक बार फिर दहला जम्मू-कश्मीर, पिछले 10 सालों में इन 5 बड़े हमलों ने देश को झकझोरा!
Zee News
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक बड़ा आतंकी हमला हुआ है. हमले में कम से कम 27 लोगों के मारे जाने की सूचना है. हमले में दो विदेशी पर्यटकों की भी मौत हुई है.
जम्मू-कश्मीर में लंबे समय से शांति बनी हुई थी. बड़ी संख्या में पर्यटक घाटी पहुंच रहे थे. लेकिन 22 अप्रैल को पहलगाम में जिस तरह से आतंकियों ने हमला बोला. पूरी घाटी दहल उठी. इस आतंकी हमले में हमले में कम से कम 27 लोगों के मौत की खबर सामने आ रही है. यह हमला सैलानियों के ऊपर किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, पहले उनसे नाम पूछा गया और फिर गोली मार दी गई. इस हमले में दो विदेशी पर्यटकों की भी जान चली गई. जिनमें एक इटली और दूसरा इजरायल का सैलानी है. इस कायराना हमले के पीछे किसका हाथ है, इसको लेकर जांच जारी है. यह कश्मीर में पिछले 10 सालों में घटी सबसे बड़े आंतकी घटनाओं में से एक है.
More Related News
