
आठ महीने से Hotel में रह रहा था, आया 25 lakh आया बिल; बाथरूम की खिड़की से हुआ रफूचक्कर
Zee News
पिछले 8 महीने से अपने बेटे के साथ एक शख्स ने 3 स्टार होटल में चैक इन किया था. जब होटल वाले उससे किराया मांगते तो वो टाल दिया करता था. ऐसा करते-करते उस पर 25 लाख रुपये का किराया बकाया हो गया.
मुंबई: आपने अक्सर सुना होगा कि कुछ लोग होटल (Hotel) से कुछ चीजें ले आते हैं. इसके लिए बहुत बार वे ट्रोल भी होते हैं. ऐसा ही एक मामला मुंबई (Mumbai) से सामने आया है, जिसको जानने के बाद आप हैरान हो जाएंगे. मुंबई में एक शख्स पर 25 लाख रुपये का बिल चुकाए बिना भागने का आरोप लगा है. बिना किराया चुकाए भागने वाला शख्स अपने 12 साल के बेटे के साथ पिछले 8 महीने से होटल में रह रहा था. जानकारी के अनुसार एक शख्स ने नवी मुंबई (Navi Mumbai) के एक होटल में 8 महीने पहले चैक इन किया था. उस पर होटल मैनेजमेंट ने आरोप लगाया है कि वो 25 लाख रुपये का बिल चुकाए बिना फरार हो गया. शख्स कमरे के बाथरूम की खिड़की से भाग गया. आरोपी का नाम मुरली कामत (Murli Kamat) बताया जा रहा है, जो मूल रूप से अंधेरी का रहने वाला था. उसने होटल में पहचान के लिए अपना पासपोर्ट (Passport) जमा किया था. वो पिछले 8 महीने से खारघर इलाके के एक होटल में रह रहा था. उसने होटल में दो कमरे बुक किए थे. होटल वालों ने मुरली के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.More Related News
