
आज होगी मोदी कैबिनेट की अहम मीटिंग, इन विषयों पर हो सकती है चर्चा
Zee News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे. जानकारी के मुताबिक इस मीटिंग में देश में कोरोना महामारी की वजह से पैदा हुए हालात और वैक्सीनेशन का जायजा ले सकते हैं.
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे. जानकारी के मुताबिक इस मीटिंग में देश में कोरोना महामारी की वजह से पैदा हुए हालात और वैक्सीनेशन का जायजा ले सकते हैं. इसके अलावा कैबिनेट विस्तार की अटकलों के बीच कुछ मंत्रालयों के कामकाज का जायजा भी ले सकते हैं. सूत्रों ने बताया कि मीटिंग में सड़क एवं परिवहन मंत्रालय, नागर विमानन मंत्रालय और दूरसंचार मंत्रालय के कामकाज की समीक्षा की जा सकती है. इसमें कोविड-19 संबंधी हालात पर विस्तृत चर्चा भी हो सकती है. जानकारी के मुताबिक यह मीटिंग आज यानी बुधवार की शाम वर्चुअली तरीके से होगी.More Related News
