
आज हरियाणा के करनाल में किसानों की महापंचायत, इंटरनेट सेवाएं बंद
Zee News
संयुक्त किसान मोर्चा ने एक बयान में कहा कि सुबह 10 बजे करनाल की अनाज मंडी में किसानों की पंचायत पूर्व निर्धारित प्रोग्राम के मुताबिक होगी.
नई दिल्ली: कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के बॉर्डर पर किसानों के प्रोटेस्ट के बीच अलग-अलग जगहों पर महापंचायतों का आयोजन किया जा रहा है, ऐसे में किसानों ने आज हरियाणा के करनाल (Karnal) में महापंचायत का एलान किया है. इस आयोजन को देखते हुए प्रशासन ने इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं. संयुक्त किसान मोर्चा ने एक बयान में कहा , "सुबह 10 बजे करनाल की अनाज मंडी में किसानों की पंचायत पूर्व निर्धारित प्रोग्राम के मुताबिक होगी. आज दिनभर की गतिविधियों का जायजा लेने के बाद मोर्चे ने अफसोस जाहिर किया कि हरियाणा सरकार ने शहीद सुशील काजल और अन्य घायल किसानों को मुआवजा देने की बजाय उन्हें अपराधी ठहराने की कोशिश की है."More Related News
