
आज से 4 दिन तक कश्मीर दौरे पर परिसीमन आयोग, जानिए जम्मू-कश्मीर में क्या बदलना वाला है
Zee News
नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) ने आयोग से मिलने का फैसला किया है. उसके नेता अब्दुल रहीम राथर और देवेंद्र राणा पार्टी के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे, जो क्रमश: श्रीनगर और जम्मू में आयोग से मुलाकात करेगा.
श्रीनगर: न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में परिसीमन आयोग विधानसभा सीटों/लोकसभा सीटों की परिसीमन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए राजनीतिक दलों, सरकारी कार्यालयों आदि के प्रतिनिधियों से मिलने के लिए मंगलवार को जम्मू-कश्मीर की 4 दिवसीय लंबी यात्रा शुरू कर रहा है ताकि केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव हो सके. न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रंजना प्रकाश देसाई, मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) सुशील चंद्र शर्मा और राज्य चुनाव आयुक्त (एसईसी) के.के. शर्मा सहित आयोग के सभी तीन सदस्य आज श्रीनगर पहुंचेंगे.More Related News
