
आज से हर दिन छह लाख लोगों को लगेगा टीका, 30 जून तक चलेगा यह चरण
Zee News
अगले चरण में 1 जुलाई से हर दिन 10 से 12 लाख लोगों को वैक्सीनेट किए जाने का लक्ष्य है. प्रदेश में 40 लाख 23 हजार से ज्यादा लोगों ने वैक्सीन की दोनों डोज ले ली हैं. 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को 56 लाख 81 हजार 42 टीका लगाया जा चुका है.
लखनऊ: सोमवार यानी 21 जून से कोरोना महामारी के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का शंखनाद हो रहा है. संभावित तीसरी लहर से पहले ही आधिकतर लोगों को कोरोना रोधी टीके की सुरक्षा घेरे में लाने की तैयारी है. लिहाजा बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान का आगाज किया जाएगा. टीकाकरण अभियान को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार समेत प्रशासन समेत स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है.More Related News
