
आज से लागू हो रहे हैं ये नए नियम: पैसे काटने से पहले आपसे पूछेगा बैंक, कांटे या नहीं?
Zee News
इसके अलावा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने भी डिजिटल पेमेंट को और महफूज बनाने के लिए Additional Factor Authentication (AFA) लागू करने की हिदायत दी है.
नई दिल्ली: हर महीने की पहली तारीख को सरकारी और गैर सरकारी इदारों के किसी ना किसी नियम में छोटी-मोटे बदलाव होते ही रहते हैं जिनका सीधा असर कई बार आम आदमी की जेब पर पड़ता है. आज अक्टूबर की पहली तारीख है और आज भी कुछ नियमों में बदलाव हुए हैं. नए लागू होने वाले ज्यादातर नियम या बदलाव रुपये-पैसों के लेनदेन और जुड़े हैं जिनका असर आप पर पड़ना लाजमी है.
तीन बैंकों की चकबुक अमान्य एक अक्टूबर से तीन बड़े बैंकों की चकबुक किसी काम की नहीं रह गई हैं. इन बैंकों में इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank), ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (OBC) और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (United Bank of India) शामिल हैं. इन बैंकों की चेकबुक और MICR कोड इनेक्टिव हो गए हैं. इन बैंकों ने अपने कस्टमर्स को सलाह दी है कि वो फौरन बैंकों में जाएं और अपनी पासबुक अप्लाई करें.
