
आज से यह शराब की दुकानें दिल्ली में हो जाएंगी बंद
Zee News
नई आबकारी नीति से बहुत कुछ बदलने वाला है. नए नियमों के अनुसार अब दुकानें किसी मॉल, बाजार, कॉम्पलेक्स आदि में ज्यादा मिलेंगी। इसके अलावा अब वॉक-इन सिस्टम होगा, यानि आप दुकान के अंदर जाकर अपनी मर्जी की लिकर उठा सकते हैं
जी हां, आप सही पढ़ रहें हैं, आज से प्राइविट शराब दुकानें बंद रहेंगी, और अगले 47 दिनों तक नहीं खुलेंगी. दिल्ली सरकार के नियमों के अनुसार केवल सरकारी दुकानों पर ही शराब की बिक्री हो सकेगी, आइए आपको पूरी खबर समझाते हैं
क्यों बंद की जा रहीं हैं दुकानें ? दिल्ली सरकार नई शराब नीति (New Excise Policy) लाने जा रही है, जिससे शराब आवंटन और बिक्री के कई नियमों में बदलाव होगा। नई आबकारी निती के तहत दिल्ली को 32 जोन में बांटा गया है, सरकार ने शराब की प्रईवेट दुकानों को 30 सितंबर तक लाइसेंसन जारी किया था, जो आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। इस वजह से 1 अक्टूबर यानि आज से निजी शराब दुकानों बंद रहेंगी. ये सभी दुकानें 17 नवंबर को नए नियमों के साथ खुलेंगी। इन 47 दिनों में केवल सरकारी दुकानों से ही शराब खरीदी जा सकती है।
